चारा घोटाला मामलाः सुनवाई के लिए लालू आएंगे रांची

Wednesday, Aug 16, 2017 - 03:56 PM (IST)

रांचीः राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले मामलों की सुनवाई के लिए रांची आ रहें हैं। जानकारी के अनुसार आज शाम तक वह रांची पहुंच जाएंगे। 17 से 19 अगस्त तक 4 मामलों की सुनवाई सीबीआई के तीन अलग-अलग कोर्ट में हो रही हैं। कोर्ट की कार्रवाई तक लालू के रांची में ही रुकने की उम्मीद लगाई जा रही है। इनमें देवघर, दुमका डोरंडा और चाईबासा कोषागार के अवैध निकासी के मामले शामिल हैं। इसी दौरान लालू देवघर व चाईबासा कोषागार के अवैध निकासी के मामलों को लेकर अपने गवाह भी प्रस्तुत करेंगे।

चारा घोटाला मामले में संख्या आरसी 68ए/96 मामले में डा. जगन्नाथ मिश्र व झारखंड के पूर्व मुख्य सजल चक्रवर्ती का बयान आज जारी किया जाएगा। बयान की तिथि सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसएस प्रसाद की अदालत में तय की गई है।     


 

Advertising