झारखंडः भाजपा सांसद करिया मुंडा के घर से अगवा हुए चारों जवान रिहा

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 04:26 PM (IST)

खूंटी: भाजपा सांसद करिया मुंडा के आवास से अगवे हुए तीन जवान और सांसद के बॉडीगार्ड को पत्थलगड़ी समर्थकों ने रिहा कर दिया है। रिहा होने वाले जवानों में सुबोध कुजूर, सियोन सुरीन, विनोद केरकेट्टा और जिला बल का जावन नागेंद्र सिंह शामिल हैं। रिहा होने के बाद सभी जवान सायको थाना पहुंचे।

इन जवानों की रिहाई के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। 30 से ज्यादा कंपनियां छापेमारी अभियान में लगी हुई थी। इसके अतिरिक्त भारी मात्रा में पुलिस बल भी इन जवानों की तलाश में लगी हुई थी। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व आईजी और डीआईजी कर रहे थे। 

पुलिस के अनुसार, इन्हीं पत्थलगड़ी समर्थकों और ईसाई मिशनरी के लोगों ने मिलकर 19 जून को खूंटी में एक जागरूकता सम्मेलन में शामिल हुई पांच युवतियों का अपहरण कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

मंगलवार को भाजपा सांसद करिया मुंडा के आवास पर पत्थलगड़ी समर्थकों ने हमला बोल दिया था। इस दौरान उन्होंने तीन जवानों को अगवा कर लिया था। चौथा जवान नागेन्द्र सिंह लाठीचार्ज के दौरान गायब हुआ था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News