चंपई सोरेन जी क्या आप BJP ज्वाइन करने वाले हैं? जानिए पूर्व CM ने इस सवाल का क्या जवाब दिया

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 03:27 AM (IST)

रांचीः झामुमो नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मीडिया की कुछ खबरों में शुक्रवार को दावा किया गया कि चंपई सोरेन झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

जमशेदपुर रवाना होने से पहले चंपई ने मीडिया से कहा, ‘‘मुझे ऐसी अटकलों और खबरों के बारे में कुछ नहीं पता... मैं जहां हूं, वहीं हूं...।'' चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम के साथ उनकी मुलाकात एक नियमित मामला था। 

चंपई ने कहा, ‘‘उन्होंने (हेम्ब्रम) मुझसे मुलाकात की, लेकिन हमारी चर्चा सामान्य थी।'' हेम्ब्रम कथित तौर पर भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। हेम्ब्रम को हाल में दल-बदल विरोधी कानून के तहत झामुमो विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News