CAA को लेकर प्रदर्शन से पहले ही यूथ कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार किया

Thursday, Dec 19, 2019 - 06:56 PM (IST)

जम्मू(रविंद्र कुमार): नागरिकता कानून को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार देश में आग लगा रही हैं। देश के कई राज्यों में नागरिकता बिल को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही है। इसी को लेकर देश में हर जगह आगजनी और तोड़फोड़ की जा रही है। जम्मू में यूथ कांग्रेस की तरफ से आज नागरिकता कानून को लेकर जम्मू में प्रदर्शन किया जाना था लेकिन उससे पहले ही यूटी बने जम्मू कश्मीर में यूथ कांग्रेस सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 



यूथ कांग्रेस के बाकी के कार्यकर्ताओं ने आज प्रेस क्लब के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और मोदी सर सा कहा कि भाजपा कहती है कि इंदिरा गांधी के समय इमरजेंसी लगाई गई थी लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार इमरजेंसी से भी बढ़कर अपने काम कर रही है। भाजपा जो मूलभूत अधिकार है उसे वंचित किया जा रहा है। देश में इस समय अराजकता का माहौल व्याप्त है किस प्रकार एनआईटी के छात्रों पर लाठी चार्ज किया है हम उसकी कड़ी आलोचना करते हैं।



हम यह नहीं कहते कि हिंसा में चाहिए हम लोग हिंसा के खिलाफ है और जो भी मैं दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए। हमारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन था लेकिन जिस प्रकार हमारे युद्ध के नेता को गिरफ्तार किया गया है, उसकी हम निंदा करते हैं। जिस प्रकार भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है लोगों को घरों में कैद कर डेमोक्रेसी की हत्या कर रही है। हम चाहते हैं हमारे नेता को जल्द से जल्द रिहा किया जाए और जब दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है उसकी हम निंदा करते हैं। 

rajesh kumar

Advertising