नशीली पदार्थ की खेप सहित व्यक्ति चढ़ा पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 11:51 AM (IST)

साम्बा : साम्बा पुलिस ने शहर में नशा तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए रविवार को एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ की खेप के साथ साम्बा से गिरफ्तार कर लिया। तस्कर की पहचान अल्ताफ हुसैन पुत्र आशिक अली निवासी मदेरा साम्बा के रूप में की गई है। 

जानकारी के अनुसार साम्बा पुलिस थाना प्रभारी इंस्पैक्टर चंचल सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशे की खेप (हैरोइन) लेकर शहर में आया है और इसे बेचने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने तुरंत टीम का गठन कर चक्क मंगा में छापेमारी कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ की खेप बरामद कर ली। एस.एच.ओ. चंचल सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य लोग भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और शहर नशामुक्त बनेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News