जम्मू में कोविड-19 से महिला की मौत, 24 घंटे के भीतर 33 लोग सक्रमित

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2020 - 10:48 AM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा देखने को मिल रहा है। बुधवार को उधमपुर जिले में 61 वर्षीय महिला की कोरोना वायरस से मौत हो गई जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई। वहीं प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 और मामले सामने आये और किसी एक दिन में हुई सर्वाधिक वृद्धि है। यह केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू क्षेत्र में संक्रमण से हुई पहली मौत है। पिछली तीन मौतें कश्मीर में हुई थीं। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने ट्वीट किया कि महिला पहले से ही बीमार थी और उसके गठिया से पीड़ित होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। 

PunjabKesari

इसके साथ ही, इस केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 158 हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल मामलों में 149 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया, ‘आज 33 और नये मामलों का पता चला। इनमें से 30 कश्मीर संभाग से हैं और तीन जम्मू संभाग से हैं।'

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि दो मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अब तक छह मरीज इस रोग से उबर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि नये मामले के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है और श्रीनगर में कुछ नये इलाकों को ‘रेड जोन' घोषित कर दिया गया है। महामारी को फैलने से रोकने के लिये इस केंद्र शासित प्रदेश में 40,000 अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें पृथक केंद्रों या पृथक वास में रखे गये लोग भी शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News