मौसम ने ली करवट, पहली बर्फबारी से खिली घाटी

Sunday, Oct 06, 2019 - 05:02 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी होने के बाद ठंड का बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है।



उन्होंने बताया कि संचार सेवा बाधित होने के कारण जम्मू-कश्मीर के अन्य जिलों और दूरदराज के स्थानों से मौसम संबंधी जानकारी जुटाने में कठिनाई हो रही है। दक्षिण कश्मीर में यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर पहलगाम में भी बादल छाए रहने के कारण मौसम सर्द हो गया है। पहलगाम के ऊपरी हिस्सों में भी मौसम की पहली बर्फबारी हुई। अमरनाथ गुफा के आसपास के क्षेत्रों में भी कल रात बर्फबारी हुई। 



बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ने के बाद रविवार सुबह श्रीनगर में लोगों को स्वेटर और जैकेट जैसे गर्म कपड़े पहने देखा गया। शहर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम था।
 

rajesh kumar

Advertising