दाउद के मारे जाने के बाद घाटी में भड़की हिंसा, जबरदस्त पत्थरबाजी के साथ हुई फायरिंग

Saturday, Jun 23, 2018 - 11:37 AM (IST)

श्रीनगर: आईएस जेके प्रमुख दाउद के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसके पैतृक आवास एचएमटी के आस-पास के क्षेत्रों में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा के चलते सुरक्षा बलों पर जबरदस्त पत्थरबाजी की गई।

बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी कर रही भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। मगर इसके बाद भी भीड़ ने पत्थरबाजी करनी नहीं छोड़ी। जिसके चलते पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए साथ ही कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

सुरक्षा बलों को गाड़ियों की आड़ लेकर भीड़ को काबू करना पड़ा। वहीं स्थानीय के अनुसार 2010 में उमर सरकार के दौरान इतने व्यापक पैमाने पर पत्थरबाजी हुई थी। दरअसल शुक्रवार लगभग शाम 7 बजे तक पत्थरबाजी करने का सिलसिला जारी रहा।  

kirti

Advertising