वैष्णो देवी श्रद्धालुओं ने तोड़ा बीते पांच साल का रिकॉर्ड, 9 लाख से अधिक भक्तों ने नवाया शीश

Wednesday, Mar 11, 2020 - 05:09 PM (IST)

जम्मू: जम्मू में इस बार भारी बर्फबारी हुई। साल 2020 के शुरूआती दो महीनों में मौसम ने कश्मीर घाटी के साथ-साथ माता वैष्णो देवी भवन में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई। इसी बर्फबारी के चलते माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं ने बीते पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल जनवरी और फरवरी महीने में करीब 9 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए।



इस साल हुई बर्फबारी के बीच यहां पर्यटकों ने कश्मीर घाटी का रुख किया तो वहीं माता वैष्णो के दरबार में हुई बर्फबारी के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन करने की रूचि दिखाई है। दर्शनों को आए श्रद्धालुओं ने  बताया कि बर्फबारी के मौसम में माता वैष्णो देवी भवन का नजारा काफी आनंदमय और अद्भूत होता है।



यात्रियों ने बताया कि भारी बर्फबारी के बीच हमें पुराणी गुफा से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का सौभाग्य इस मौसम में प्राप्त होता है। बता दें कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने के साथ कई बार माता वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा खोली गई है।



वहीं श्राइन बोर्ड की मानें तो इस साल एक जनवरी से 29 फरवरी तक नौ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी भवन में अपनी हाजिरी दर्ज करवाई है। श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने  बाताया कि इस साल माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं की संख्या ने बीते पांच सालो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।



उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालों में अगर जनवरी और फरवरी महीनों की बात करें तो आठ लाख से अधिक यात्री माता के दर्शनों के लिए कटरा पहुंचे, लेकिन इस साल यह आंकड़ा नौ लाख के पार था।

 

rajesh kumar

Advertising