अज्ञात वाहन ने 50 वर्षीय शख्स को मारी टक्कर, जीएमसी रेफर

Sunday, Apr 22, 2018 - 03:17 PM (IST)

जम्मू:विजयपुर कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक शख्स को अज्ञात वाहन ने शनिवार को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गभीर रुप से घायल हो गया। जिसकी उम्र 50 साल है। जब स्थानीय लोगों को इस बात का पता लगा तो उन्होेंने घायल शख्स को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के बाद जीएमसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अभी घायल शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

kirti

Advertising