CRPF कैंप में भिड़े दो जवान, एक दूसरे के ऊपर की फायरिंग

Tuesday, Mar 24, 2020 - 06:37 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपने साथी की हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान कांस्टेबल सिजू और कांस्टेबल जलविजय के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ के दो जवान यहां डल झील के पास किसी मुद्दे पर बहस कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच तकरार बढ़ गया और एक जवान ने दूसरे को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद जवान ने खुद को गोली मार ली। घायल जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआरपीएफ के एक अधिकारी के मुताबिक घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। 

 

 

 

rajesh kumar

Advertising