2 बहनों को लिफ्ट देने के बहाने ले गए जंगल में और फिर किया गंदा काम

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2017 - 09:25 AM (IST)

जम्मू:सगी बहनों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी  के मुताबिक, शुक्रवार को देर शाम बनिहाल से खड़ी की तरफ जा रही 2 सगी बहनों को युवकों ने 2 अलग-अलग कार में लिफ्ट दी। जिसके बाद वह खड़ी महू लिंक रोड पर चले गए। काउना क्षेत्र में कार सवार दोनों आरोपियों ने गाड़ियों को पार्क करने के बाद जंगल की तरफ चले गए, जहां उन्होंने दोनों सगी बहनों से गंदा काम किया। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें यह सब करते देखा तो उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुचकर दोनों अारोपियों को काबू में ले लिया। और खड़ी पुलिस पोस्ट पर ले आए।

लोगों ने पुलिस पोस्ट में की तोड़फोड़
दोनों लड़कियों को भी पुलिस पोस्ट पर लाया गया। जब इस बात का पता लोगों को चला जब मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई और स्पष्ट हुआ कि यह गांव की है, तो लोग पुलिस पोस्ट के पास जमा होने शुरू हो गए। लोगों ने मांग की है कि आरोपियों को उनके हवाले कर दिया जाए। इस दौरान लोगों ने पुलिस पोस्ट में तोड़फोड़ भी की। लोगों ने एक आरोपी की कार जेके193087 को आग के हवाले कर लिया। दूसरे आरोपी की कार जेके 194395 को भी नुकसान पहुंचाया।  इन आरोपियोें को बनिहाल ले जाया गया, जबकि दोनों लड़कियों को रामसू थाना लाया गया। पुलिस ने आरोपी रईस अहमद वानी जो सरकारी शिक्षक है और तारिक सलीम(दोनों चंजलू) जो व्यापारी बताया जा रहा, इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़कियों को जांच के लिए भेज दिया गया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News