दो स्कूटियों की आमने-सामने भिडंत, 1 की मौत 2 गंभीर घायल

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2024 - 07:41 PM (IST)

अखनूर: अखनूर कस्बे के पुराने पुल से अम्बारां जाने वाले मार्ग पर दो स्कूटियों की आपस में भिडंत से आर्मी स्कूल अखनूर की शिक्षका की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को जी.एम.सी. रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ेंः- BSF के हाथ बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से आए ड्रोन की साजिश नाकाम

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कस्बे के चिनाब दरिया के पुराने पुल से अम्बारां जाने मार्ग पर आमने-सामने दो स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में स्कूटी चालक अंतु कुमारी निवासी वार्ड नंबर 9 अखनूर और अन्य स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां पर अस्पताल में डाक्टरों ने शिक्षका को मृतक घोषित किया दिया।
स्कूटी सवार दो युवक अपने घर अम्बारां से अखनूर जा रहे थे। दोनों युवकों जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जी.एम.सी. रेफर कर दिया गया है। घायल युवकों की पहचान रजत कुमार व अभिनाश कुमार निवासी अम्बारां अखनूर के रूप में हुई है। मृतक अंतु देवी आर्मी स्कूल में शिक्षका रूप में तैनात थी और रोजमर्रा की तरह स्कूल जा रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया करके शव परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Neetu Bala

Related News