गुफा में मिले आतंकियों के खतरनाक हथियार, सुरक्षा बल भी रह गए हैरान

Friday, Aug 04, 2017 - 10:15 PM (IST)

श्रीनगर: पुलिस और सेना ने सर्च अॉपरेशन के दौरान पुलिस स्टेशन कंडी कोट्रांका के बौर्गली इलाके में एक प्राकृतिक गुफा के अंदर से आतंकियों द्वारा छुपाये गए हथियार बरामद किए हैं। इस गुफा के भीतर से दो एके 47 राइफलें और तीन पिस्तोल बरामद हुई हैं। इसके अलावा यहां से दो एके 47 की मैगजीन्स भी मिली हैं। 

 

 

एसएसपी राजौरी युगल मन्हास की देखरेख व डीएसपी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इन हथियारों को खोज निकाला है और इन्हें गलत हाथों में जाने से बचा लिया है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए सैन्य बलों ने जांच शुरू कर दी है।

Advertising