साम्बा में विधि-विधान से हुआ तुलसी विवाह, ढोल-बाजों के साथ गांव वासियों ने मनाई खुशी

Saturday, Nov 09, 2019 - 04:48 PM (IST)

साम्बा(अरूण): तुलसी विवाह का पर्व आज धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में जहां तुलसी की पूजा की गई, वहीं घरों में भी लोगों ने तुलसी पूजन किया।

विजयपुर के कुल्लियां(कमाला) गांव में पवन कुमार द्घारा गांववासियों के सहयोग से पूरे विधि-विधान से तुलसी विवाह किया गया। प्रकृति एवं धर्म से जुड़े इस आस्था के प्रतीक तुलसी विवाह में कई महिलाएं शामिल हुई। उत्तरवाहिनी से भगवान शालिग्राम की बारात ढोल-बाजों के साथ कुल्लियां गांव में पहुंची, जहां गावंवासियों ने गर्मजोशी से बारात का स्वागत किया।बाद में बारातियों की खूब आवभगत की गई और भोज किया गया।



इसके पश्चात सेहरे में सजे ठाकुर शालिग्राम और लाल चुनरी में सजी तुलसी का विवाह करवाया गया। वरमाला की रस्म के बाद हवन कुंड के चारों ओर तुलसी के पवित्र पौधे एवं शालिग्राम को गोद में लेकर महिलाओं ने सात फेरे करवाए। इसके बाद महिलाओं ने तुलसी माता को उपहारों के साथ विदाई दी। महिलाएं भी इस दौरान ढोल की थाप पर जमकर झूमीं और तुलसी विवाह की खुशियां मनाईं

rajesh kumar

Advertising