घाटी में सुरक्षा के चलते बनिहाल से बारामुला तक रेल सेवा निलंबित

punjabkesari.in Wednesday, Jun 28, 2017 - 11:30 AM (IST)

कश्मीर : अमरनाथ यात्रा के दौरान कश्मीर घाटी में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए बनिहाल से बारामुला तक रेल सेवा को निलंबित कर दिया गया है। यह रेल सेवा अनंतनाग से होकर अवंतीपोरा होते हुए बारामुला तक जाती है। अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के लिए फिलहाल इस रेल सेवा को रोक दिया गया है। 

 

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा में जम्मू बेस कैंप से रवाना हो चुका है। इस जत्थे में 1811 पुरुष, 422 महिलाओं और 47 साधु शामिल हैं। कुल मिलाकर 2280 लोगों को एक बार में भेजा गया है। राज्य में आंतकियों की गतिविधियां बढ़ने से यात्रा पर आतंकवादी हमले की संभावना है हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा पैमाने को उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है और कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News