श्रीनगर में आग से तीन लोग झुलसे, करोड़ो की संपत्ति खाक

Sunday, Jun 24, 2018 - 01:26 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के पुराने इलाके में रविवार को आग लगने से एक दमकलकर्मी और एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए और करोड़ो रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

दमकल सूत्रों के अनुसार पंडान शहर के एक मकान में आज तड़के आग लग गयी और देखते ही देखते इसने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूत्रों ने कहा, बटमालू दमकल मुख्यालय के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 20 दमकल भेजे गये। कई घंटों की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस दौरान दो नागरिक, तामिम अहमद और सलमा बेगम तथा दमकलकर्मी नसीर अहमद झुलस गए। सूत्रों के अनुसार नौ मकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गये और कुछ मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 

kirti

Advertising