महिलाओं को थ्री- लेयर मास्क बनाने के प्रति जिला प्रशासन ने दिया प्रशिक्षण

Tuesday, Apr 07, 2020 - 06:48 PM (IST)

कटडा(अमित): जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को कटडा के अध्यातमिक केंद्र में सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के अध्यक्षों हेतु प्रशिक्षण शिवर का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को थ्री - लेयर मास्क बनाने के प्रति प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उक्त महिलाओं को स्ट्रेलाइज तरीके से मास्क बनाने की तकनीक को भी सीखाया गया। ताकि उक्त मास्कों को जिला रियासी के हर घर तक पहुंचाया जा सके। वही आगमी दिनों में प्रशासन द्वारा मंदिरों व मस्जीदों से अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को समाजिक दूरी बनाए रखने का भी संदेश दिया जाएगा।

उक्त प्रशिक्षण शिवर का आयोजन जिला आयुक्त रियासी इंदु कंबल चिव के निर्देशानुसार जिला पंचायत अधिकारी परमिन्दर कौर व उपनिदेशक पर्यटक विभाग अंबिका बाली की अध्यक्ष्ता में हुआ है। इस प्रशिक्षण शिवर का आयोजन के दौरान होटल एसोसिएशन कटडा के अध्यक्ष शाम लाल केसर, प्रधान राकेश वजीर, उप-प्रधान विरेन्द्र केसर, सरपंच अगार जितों प्रेम लता, सरपंच ग्रण आशा देवी सहीत अन्य सदस्य भी मोजूद रहे। मिली जानकारी  के अनुसार जिला प्रशासन का प्रयास है की उक्त मास्कों को जिले के हर घर तक पहुंचाया जाए, ताकि महिलाएं अपने अपने घरों में ही इस तकनीक के माध्यम से मास्क बनाकर अपने परिवार के हर सदस्यों का मास्क दे सकें।

आपको बता दें कि कोराना वायरस की लडाई में ग्रामीण महिलाओं द्वारा अहम भूमिका निभाते हुए प्रशासन का भरपूर सहयोग किया जा रहा है। ग्रामीण क्षैत्रों में सेल्फ हेल्प ग्रुप्स द्वारा मास्क की किल्लत को देखते हुए मास्क बनाने का फैसला लिया है। ताकि बाजारों में मास्क की काला बाजारी पर रोक लग सके।

 

rajesh kumar

Advertising