डेरा समर्थकों की हिंसा के चलते जम्मू और कटड़ा में फंसे हजारों श्रद्धालु

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2017 - 10:53 AM (IST)

श्रीनगर : हरियाणा के पंचकूला में सी.बी.आई. की विशेष अदालत द्वारा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां को दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिए जाने से बनी तनावपूर्ण स्थिति के चलते जम्मू आने-जाने वाली तमाम रेलगाडियों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य को पंजाब एवं देश के अन्य भागों से जोडने वाली बस सेवा भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। जम्मू-कश्मीर आने वाली कई राज्य परिवहनों की बसें न चलने के कारण यात्री बेहाल हैं और लोगों को हवाई सेवा का ही सहारा है। विकट परिस्थितियों को देखते हुए लोग विमानों के महंगे टिकट खरीदने को मजबूर हैं। रेलगाडियां रद्द होने के कारण जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशनों पर हजारों रेल यात्री फंसे हुए हैं। कटड़ा रेलवे स्टेशन पर फंसे माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया है। 

 

जम्मू रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि जम्मू की तरफ आने वाली सभी 21 रेलगाडियों को रद्द कर दिया गया है। इसके चलते स्टेशन पर हजारों यात्री जमा हो गए हैं। स्टेशन के सभी वेटिंग हॉल यात्रियों से भरे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद प्लेटफार्म पर भी अनेक यात्री बैठे हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News