खोखे में चोरी करता रंगे हाथों पकड़ा गया चोर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 03, 2021 - 09:23 PM (IST)

साम्बा : विजयपुर के जक्ख क्षेत्र में बीती रात एक खोखे में चोरी करता चोर रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी का नाम राकेश बताया गया है जो केसो का रहने वाला है। बताया गया है कि यह व्यक्ति जक्ख मोड़ पर रवि कुमार निवासी छन्नी जक्ख के खोखे में चोरी कर रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने इसे देख लिया। देर रात खोखे के बाहर बाईक (जेके21जी-1266) देख लोगों को शक हुआ। लोगों ने देखा कि यह व्यक्ति खोखे के अंदर पड़ा सामान, जिसमें सिग्रेट, बीड़ी और अन्य कीमती सामान शामिल था, इक_ा कर रहा था। लोगों ने इसे चोरी किए गए सामान के साथ धर दबोचा और इसकी जमकर पिटाई कर डाली। बाद में इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। लोगों ने चोरी किए गए सामान के अलावा इसकी बाईक सहित इस पुलिस के हवाले कर दिया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News