8वें दिन जारी रही वकीलों की हड़ताल, किया विरोध प्रदर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 01:00 PM (IST)

कठुआ(गुरप्रीत): केंद्र शासित प्रदेश में भूमि पंजीकरण के अधिकार न्यायिक अधिकारियों से हटाकर राजस्व अधिकारियों को दिए जाने के वरोध में बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी है। वकीलों ने सोमवार को लगातार 8वें दिन काम बंद रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के प्रधान अजात शत्रु शर्मा ने कहा कि पूर्व में तत्कालीन राज्यपाल ने निर्णय लिया कि भूमि पंजीकरण के अधिकार जोकि न्यायिक अधिकारियों को दे दिया जाए, जबकि वकील वर्ग लगातार इसका विरोध कर रहा है। वे मांग करते हैं कि पंजीकरण के अधिकार न्यायिक अधिकारियों के पास रहने दिए जाएं। 

उन्होंने देश के गृह मंत्री और जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल जी.सी.मूर्मू से गुहार लगाते हुए कहा कि वे उनकी मांग कर गौर करें और इस दिशा में कदम उठाएं।आपको बता दें कि वकीलों की हड़ताल से कोर्ट में कामकाज प्रभावित हो रहा है। कई लोगों के कोर्ट संबंधी काम न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News