इस नहर के पास युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, लोगों ने जताई हत्या की आशंका

Monday, Sep 25, 2017 - 11:05 AM (IST)

जम्मू: शनिवार को रणवीर नहर के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रणवीर नहर के किनारे मिला यह शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था। जब इस युवक के शव को अास पास के लोगों ने देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शव गृह में रखवाया। मृतक की पहचान बबलू कुमार (23) पुत्र मोहेंद्र लाल बाजीगर बस्ती के अखनूर निवासी के रुप में हुई। 

परिजनों  ने लापता होने की सूचना करवाई दर्ज
जानकारी के अनुसार बबलू शुक्रवार शाम को अपने मामा के घर पुरखू आया हुआ था। वह देर शाम को स्कूटी पर अखनूर स्थित अपने घर की ओर निकला। लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर शुक्रवार देर शाम को उसके परिजनों ने अखनूर पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की सूचना दर्ज करवाई। शनिवार शाम आठ बजे के करीब किसी ने शव और स्कूटी को दयरन में नहर के किनारे लगे सफेदों में देखा। इसकी सूचना कानाचक्क पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। लेकिन कुछ लोग इसे हादसा तो कुछ इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। 

Advertising