जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेब व्यापारी की आंतकियों ने गोली मारकर हत्या की

Thursday, Oct 17, 2019 - 11:25 AM (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार शाम को आतंकवादी हमले में पंजाब के एक फल विक्रेता की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।



पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि त्रेंज में 3-4 आतंकवादियों ने शाम करीब साढ़े सात बजे चरणजीत सिंह और संजीव को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि दोनों को नाजुक हालत में पुलवामा के एक जिला अस्पताल ले जाया गया। चरणजीत सिंह की मौत हो गई जबकि संजीव की हालत नाजुक बताई गई है। 

rajesh kumar

Advertising