J&K में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, प्रतिबंधित सामान बरामद

Wednesday, Feb 28, 2024 - 01:53 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया और उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अयाथमुल्ला क्षेत्र के बागों में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। अधिकारी ने कहा कि ठिकाने से एक यू.बी.जी.एल. यानी ग्रेनेड लांचर, 7 यू.बी.जी.एल. ग्रेनेड, 95 कारतूस और एक बैग जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ेंः- शादी की खुशियां बदली मातम में, शोपिंग के लिए निकले परिवार के साथ भयानक हादसा

Neetu Bala

Advertising