कठुआ में तेंदुए के हमले में किशोर की मौत, शव को किया क्षत-विक्षत

Tuesday, Nov 12, 2019 - 06:15 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में तेंदुए के हमले में 18 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मकवाल गांव में अपने घर लौट रहे पुरुषोत्तम कुमार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि किशोर का क्षत-विक्षत शव झाड़ियों से बरामद किया गया और कानूनी प्रकिया पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया। 

वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में डर फैल गया और मंगलवार को सुबह उन्होंने शव को सड़क पर रख कर जाम लगाया तथा वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पुलिस तथा नागरिक अधिकारी क्षेत्र में पहुंचे। लोगों को प्रदर्शन समाप्त करने के लिए समझाया जा रहा है। 

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तेंदुए का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है। समझा जाता है कि वह जंगल में लौट चुका है।

rajesh kumar

Advertising