ITBP जवान ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

Saturday, Sep 28, 2019 - 06:25 PM (IST)

जम्मू: भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मार कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सहायक उप निरीक्षक जसवंत सिंह रेल परिसर के निकट वान भवन में शुक्रवार को मृत पाए गए। उनकी गर्दन पर गोली के निशान हैं।



एएसआई ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
प्राथमिक जांच के हवाले से एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना गया है कि एएसआई ने खुद को अपने सर्विस राइफल से गोली मार ली, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव उनकी यूनिट को सौंप दिया गया है।



हिमाचल का रहने वाला था जवान
अधिकारी ने बताया कि सिंह की इकाई हाल में जम्मू-कश्मीर में तैनात होने वाले बलों में शामिल थी। उन्होंने बताया कि एएसआई ने यह भयानक कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। सिंह हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। 

rajesh kumar

Advertising