पुंछ में टाटा सूमो हुई दर्दनाक हादसे का शिकार, 8 घायल

Sunday, Dec 10, 2017 - 04:10 PM (IST)

पुंछः पुंछ जिला के सूरनकोट में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 लोग जख्मी हो गए। हादसा दन्नार इलाके में हआ। ये यात्री टाटा सूमो कार में सवार होकर श्रीनगर से राजौरी जा रहे थे कि दन्नार के पास हादसा हो गया। हादसे की वजह तेज गति को माना जा रहा है। घटना के बाद पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। कार में कुल 8 लोग सवार थे और सभी को चोटें आईं हैं। घायलों को सूरनकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

Advertising