रियासी में टाटा सूमो खाई में गिरी, 10 यात्री गंभीर रुप से घायल

Saturday, Feb 29, 2020 - 06:33 PM (IST)

रियासी(करनदीप सिंह): जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रियासी से सामने आया है। जहां एक टाटा सूमों गहरी खाई में गिरने से 10 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रियासी के मुख्य बस स्टैंड से टूट साड़ी गांव की तरफ जा रही एक टाटा सूमो न. JK 14A 2336  गहरी खाई में गिर गई। चालक अपने वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा पेश आया है। इस हादसे में 10 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने घायलों को निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

घालयों की सूचि



आरएसपुरा में तेज रफ्तार कार ने 5 लड़कियों को रौंदा
वहीं एक अन्य मामले में आरएसपुरा के गांव दबलेहर में शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार कार ने 5 लड़कियों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इस दौरान उसका मोबाइल बरामद हुआ जिसे लोगों ने आरएसपुरा पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर को दसवीं की परीक्षा देकर छात्राएं अपने-अपने घर लौट रही थी। ऐसे में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने 5 लकड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में पांचों लड़िकयों को चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

rajesh kumar

Advertising