मेजर गोगोई के खिलाफ दर्ज मामले को वापस ले राज्य सरकार : फोरम

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2017 - 04:41 PM (IST)

जम्मू : सेना के मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग को लेकर जम्मू प्रोवींस पीपुल्स फोरम ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा रैली निकाली। राज्य में समाज व राष्ट्र विरोधी तत्वों के खात्मे के लिए जोरदार अभियान छेड़ने की मांग करते हुए फोरम ने केन्द्र व राज्य सरकार से कहा कि पाकिस्तान समॢथत किसी भी संगठन के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेना व अन्य सशस्त्र बलों को सभी बल प्रयोग की छूट दी जाए। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए फोरम के अध्यक्ष पवित्र सिंह ने कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्वों को समाप्त करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार को ढिलमुल नीति छोड़ कर कड़े निर्णय लेने होंगे, अन्यथा समय हाथ से निकल जाएगा। 

 


मेजर गोगोई ने बचाई हैं कश्मीर में कई जानें
मेजर गोगोई ने कश्मीर घाटी में कोई जुर्म नहीं किया, बल्कि कई जानों को बचाया है, लेकिन सरकार ने मेजर गोगोई के खिलाफ मामला दर्ज किया जो सुरक्षा बलों के जवानों का मनोबल को गिराता है। उन्होंने कहा कि राज्य में 1989 से सुरक्षा बल के जवान आतंकवादियों के साथ-साथ राष्ट्र विरोधी तत्वों से सख्ती से निपट रहे हैं और कई जवान अपनी शहादत दे चुके हैं।  

 


वापस लें मेजर गोगोई के खिलाफ दर्ज मामला
सेनाध्यक्ष का स्पष्ट बयान है कि उन्होंने किसी भी जवान को पत्थर खाकर मरने के लिए नहीं कहा है, बल्कि पत्थरबाजों के साथ सख्ती से निपटने के लिए कहा है और इसीलिए मेजर गोगोई को बहादुरी के लिए पुरस्कृत किया गया है। फोरम ने भी मेजर गोगोई को सम्मान के लिए हाॢदक बधाई देते हुए कहा कि पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है। पवित्र सिंह ने कहा कि सरकार तुरंत मेजर गोगोई के खिलाफ दर्ज मामले को वापस ले, अन्यथा सरकार को जम्मू में बड़े पैमाने पर रोष का सामना करना पड़ेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News