कुलगाम में सेना के गश्ती दल पर पथराव, पत्थरबाज की मौत

Tuesday, Jun 19, 2018 - 09:36 AM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के अखरन नौपुरा क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने सेना के गश्ती दल पर पथराव कर दिया। इस दौरान सेना की जवाबी कार्रवाई में एक पत्थरबाज की मौत हो गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पत्थरबाजों के एक समूह ने उक्त क्षेत्र में सेना के 9 आर.आर. के गश्ती दल पर भीषण पथराव किया, जिसके बाद सेना ने पत्थरबाजों को खदेडऩे के लिए हवाई फायरिंग की। इस घटना में 2 पत्थरबाज घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल अनंतनाग रैफर कर दिया गया।

हालांकि एक घायल की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मृतक की पहचान एजाज अहमद भट्ट पुत्र बशीर अहमद भट्ट निवासी नौपुरा और घायल दूसरे व्यक्ति की पहचान रईस अहमद के रूप में हुई है। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि नौपुरा इलाके में भीड़ द्वारा सेना के गश्ती दल पर बड़े पैमाने पर पथराव किए जाने के बाद जवानों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। हालांकि कुछ जवानों को पत्थरबाजों की भीड़ ने घेर भी लिया था।

kirti

Advertising