श्रीनगर-लेह राजमार्ग हुआ बहाल, फंसे यात्री हुए रवाना

Sunday, Jul 02, 2017 - 12:22 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोडने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात शुरू हो गया। यह राजमार्ग भारी बारिश तथा भूस्खलन के कारण कल दिन भर बंद रहा था। जम्मू में ठहरे करीब 6,000 तीर्थयात्रियों को आज तड़के नुनवान पहलगाम तथा बालटाल शिविर के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं 434 कि.मी. लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तथा ऐतिहासिक मुगल रोड पर भी यातायात बहाल कर दिया गया है। 

 


यातायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात शुरू हो गया है। यह राजमार्ग कल भारी बारिश के बाद रामसू, पंथियाल तथा रामबन में भूस्खलन होने के कारण बंद था। सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) अत्याधुनिक मशीनों तथा कर्मचारियों की मदद से राजमार्ग पर पड़े मलबे को साफ कर रहा है और स्थिति में सुधार होने पर राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गया है। उधर, 86 कि.मी. लंबे ऐतिहासिक मुगल रोड पर भी यातायात सामान्य है।

Advertising