श्राइन बोर्ड ने तय किए पौनी, पिट्ठू और लेबर के रेट

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2017 - 02:16 PM (IST)

श्रीनगर :  बाबा अमरनाथ की व्रिषिक यात्रा का पहला जत्था बालटाल से रवाना हो गया है। इस जत्थे में 1811 पुरुष, 422 महिलाओं और 47 साधु शामिल हैं। कुल मिलाकर 2280 लोगों को एक बार में ही भेजा गया है। यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए लेबर, पौनी वाले और डांडी के रेट भी निर्धारित कर दिए हैं। श्राइन बोर्ड के अनुसार बालटाल से पवित्र गुफा और वापस बालटाल तक लेबर का रेट 2100 रुपए निर्धारित किया गया है। रास्ते में किसी कैम्प पर रुकने पर 550 रुपए यात्रियों को अधिक देने पड़ेंगे। पैक पौनी के लिए रेट बालटाल से गुफा और वापस बालटाल तक 3650 रुपए तय किया गया है और रात को विश्राम करने पर पौनीवाले को 660 रुपए अतिरिक्त भुगतान करने पड़ेंगे। 

 

डांडी के लिए बालटाल से गुफा तथा वापस बालटाल तक का रेट 13000 रुपए तय किया गया है, जबकि रात को विश्राम करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ेगा। बालटाल से पवित्र गुफा तक एक तरफ का लेबर का रेट 1300 रुपए निर्धारित किया गया है। रास्ते में रुकने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देने होगा। इसी तरह बालटाल से गुफा तक एक तरफ पैक पौनी का रेट 2500 रुपए तय किया गया है और रुकने पर कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। इसी तरह बालटाल से गुफा तक एकतरफा डांडी का रेट 8000 रुपए तय किया गया है।

 

दूसरी तरफ गुफा से बालटाल तक एकतरफा लेबर का रेट 850 रुपए फिक्स किया गया है, जबकि गुफा से बालटाल तक पैक पौनी (60 किलो लोड तक) का रेट 1500 रुपए निर्धारित किया गया है। गुफा से बालटाल तक डांडी का रेट 4500 रुपए निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार बालटाल से बैरीमार्ग/रेलपत्तरी तक लेबर का रेट (एकतरफा) 1050 रुपए तय किया गया है, जबकि इसी मार्ग पर पौनी राइडिंग का एकतरफा रेट 1350 रुपए तय किया गया है। बालटाल से संगम तक एकतरफा लेबर का किराया 1500 रुपए तय किया गया है, जबकि पौनी राइडिंग का रेट 1650 तय किया गया है। 

 

बालटाल से पंजतरणी तक लेबर का रेट 1650 तय किया गया है, जबकि इसी मार्ग पर पौनी राइडिंग का रेट 2000 रुपए तय किया गया है। श्राइन बोर्ड के अनुसार पहलगाम रूट पर चंदनवाड़ी से गुफा और वापसी तक डांडी का रेट 22000 रुपए (6 व्यक्तियों के साथ) तय किया गया है, जबकि चंदनवाड़ी से गुफा तक एकतरफा रेट 13000 रुपए तय किया गया है। गुफा से चंदनवाड़ी तक एकतरफा डांडी का रेट 12000 रुपए, पंजतरणी से गुफा तक एकतरफा रेट 2400 रुपए और गुफा से पंतजरणी तक डांडी का एकतरफा रेट 2400 रुपए निर्धारित किया गया है। 
बाक्स 

 

पौनी राइडिंग का रेट 
चंदनवाड़ी से पिस्सू टॉप तक एकतरफा किराया 1000 रुपए (6 व्यक्ति तक) और पिस्सू टॉप से चंदनवाड़ी तक एकतरफा किराया 800 रुपए तय किया गया है। वहीं चंदनवाड़ी से जोजीबल तक वनसाइड किराया 1100 रुपए और जोजीबल से चंदनवाड़ी तक 900 रुपए फिक्स कर दिया गया है। चंदनवाड़ी से शेषनाग तक 1500 रुपए और शेषनाग से चंदनवाड़ी तक एकतरफा पौनी का रेट 1100 रुपए तय किया गया। 

 

बालटाल और पहलगाम रूटों पर टैंटों का रेट
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए टैंटों के रेट निर्धारित किए हैं। मणिगाम में बिछाने के लिए मैटरस, कम्बल और तकिया (प्रति व्यक्ति/रात) का मूल्य 300 रुपए तय किया गया है। बालटाल में इनका मूल्य 450 और पवित्र गुफा/पंजतरणी में 500 रुपए रेट तय किया गया है। टैंट के साथ कॉटन मैटरस, कम्बल और तकिया या स्लीपिंग बैग (एक कंबल व तकिया प्रति व्यक्ति/रात) का रेट मणिगाम में 400 रुपए, बालटाल में 600 रुपए और पवित्र गुफा/पंजतरणी में 900 रुपए तय किया गया है। 

 

इसी तरह पहलगाम रूट पर टैंट के साथ मैटरस, कम्बल और तकिया (प्रति व्यक्ति/रात) का मूल्य नुनवान में 200 रुपए, चंदनवाड़ी में 250 रुपए और पंतजरणी में 400 रुपए निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार रजाई, खाट के साथ मैटरस और तकिया या स्लीपिंग बैग (एक कंबल व तकिया प्रति व्यक्ति/रात) का नुनवान कैम्प में मूल्य 250 रुपए, चंदनवाड़ी में 300 रुपए, शेषनाग में 350 रुपए और पंतजरणी में 450 रुपए निर्धारित किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News