अमरनाथ यात्रा: करें यात्रा की तैयारी, शिवभक्तों में उत्साह भारी

Wednesday, Jul 31, 2019 - 10:30 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जम्मू (कमल): अमरनाथ यात्रा के एक माह के बाद यात्रा की रफ्तार ढीली पड़ती जा रही है। गत 1 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा श्रावण पूर्णिमा के दिन 15 अगस्त को सम्पन्न होगी। यात्रा समाप्त होने में अब केवल 16 दिन ही शेष बचे हैं। जैसे-जैसे यात्रा की समाप्त होने की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे अब श्रद्धालुओं की संख्या कम होती जा रही है।  मंगलवार को जम्मू से दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम मार्ग से यात्रा करने के लिए निकले 30वें जत्थे में भले ही श्रद्धालुओं की संख्या 1175 के करीब रही हो, परंतु यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों में जोश और उत्साह बरकरार था। देश के भिन्न-भिन्न भागों से यात्रा के लिए पहुंचे अमरनाथ यात्रियों के लिए आज मौसम भी काफी अनुकूल रहा। सुबह यात्रा रवाना होने से पूर्व आसमान में हल्के बादल छाए थे परंतु बारिश की कोई संभावना नहीं थी। हालांकि रात को बारिश होने की संभावना बनी रही। 

बम-बम भोले का जयघोष लगाते हुए गईं 3 बसें और 15 छोटे वाहन
जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार कम होने के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह अभी भी बराबर बना हुआ है। यहां से बम-बम भोले का जयघोष लगाते हुए 3 बसें और 15 छोटे वाहन गए। लखनपुर में श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। 

लखनपुर में उनकी बसें, मैटाडोर और कारों आदि पर एक स्टिकर लगा दिया जाता है ताकि आगे रास्ते में उन्हें कोई भी तकलीफ न हो और वह आसानी से अपना रास्ता तय कर सकें। यहां लखनपुर से शुरू हुई इस यात्रा में 30 जुलाई को 249 श्रद्धालु गुजरे हैं। इनमें 183 पुरुष और 64 महिलाएं व 2 बच्चे शामिल थे। 

Niyati Bhandari

Advertising