अमरनाथ यात्रा : जम्मू में यात्रियों की पंजीकरण प्रक्रिया जारी

punjabkesari.in Monday, Jul 29, 2019 - 10:03 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जम्मू में यात्रा स्थगित होने के बावजूद जम्मू पहुंचने वाले देशभर से आए यात्रियों का पंजीकरण करने की प्रक्रिया जारी रही। सुबह से लेकर शाम तक टोकन सैंटर, वैष्णवी धाम और पंजीकरण धाम सहित जम्मू के शालामार रोड पर स्थित महाजन हॉल में शिव भक्तों को यात्रा परमिट जारी किए गए। जम्मू में पहुंचने पर अमरनाथ यात्रियों को प्रशासन हर सुविधा मुहैया करवा रहा है। दूसरी तरफ जम्मू से यात्रा स्थगित करने पर यात्री निवास में यात्रियों का रश बढ़ गया है। 

अलग-अलग तरीकों से समय बिताते नजर आए शिव के भक्त
अमरनाथ यात्रा के स्थगित होने पर बेस कैम्प यात्री निवास में रुके भक्तजन दिन भर भजन-कीर्तन करते रहे। महिलाओं की अलग-अलग टोलियां भगवान शिव के भजनों में व्यस्त रहीं, जबकि श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारे लगाते रहे। यात्री निवास में भगवान शिव के भक्त अलग-अलग तरीकों से समय बिताते नजर आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Related News