अमरनाथ यात्रा: ऑन स्पॉट पंजीकरण केंद्रों पर काफी संख्या में उमड़ी तीर्थ यात्रियों की भीड़

Saturday, Jul 27, 2019 - 11:02 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जम्मू (नि.स.): वर्ष 2019 की अमरनाथ यात्रा में भाग लेने पहुंच रहे तीर्थयात्रियों के उत्साह को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो भगवान शिव उनके अंग-संग विराजमान होकर दुर्गम यात्रा को सरल बना कर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे हों।

बर्फानी बाबा की विश्व विख्यात यात्रा को लेकर मंदिरों की नगरी जम्मू शहर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिल रहा है। शिवालयों में जहां शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं देश के अन्य राज्यों से यात्रा के लिए पहुंच रहे तीर्थयात्री ज्यादातर समय शहर के मंदिरों में व्यतीत कर रहे हैं। 

शहर में स्थापित ऑन स्पॉट पंजीकरण केंद्रों पर काफी संख्या में तीर्थयात्रियों की भीड़ आ रही है। हिमाचल के कुल्लू शहर से आए यात्री राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि वह सपरिवार पिछले एक दशक से बर्फानी बाबा के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने जा रहे हैं। बर्फानी बाबा की उन पर इतनी ज्यादा कृपा बनी हुई है कि हर वर्ष उनको अमरनाथ यात्रा पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हो जाता है। पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद यहां पहुंची अहमदाबाद निवासी जयबहन पटेल का कहना था कि यात्रा मार्ग बेशक कठिन था, लेकिन भोले बाबा मार्ग को सरल बना देते हैं। लंगरों में बजने वाले भजनों को सुनने के बाद थकावट दूर हो जाती है। 

Niyati Bhandari

Advertising