अमरनाथ यात्रा: यात्रियों को लंगरों का सहारा

Saturday, Jul 27, 2019 - 10:26 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जम्मू से यात्रा स्थगित करने पर यात्री निवास में यात्रियों का रश बढ़ गया है। लगभग सभी हॉल श्रद्धालुओं से फुल हो चुके हैं। बाहर परिसर में शैड के नीचे काफी भक्तों ने डेरा जमाया है। यात्री निवास में जगह न मिलने पर कई यात्री बाहर होटलों, सरायों और धर्मशालाओं में ठहरने के लिए चल पड़े। यात्री निवास जम्मू के भीतर और बाहर कई भंडारा संगठनों द्वारा लंगरों ने यात्रियों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की। 

आधार शिविर भगवती नगर में श्री ओम शिव शक्ति नाथ सेवा संस्था आगरा व कई अन्य संगठनों ने लंगर में यात्रियों को तीन समय भरपेट भोजन करवाया। लंगर प्रबंधकों ने बताया कि जम्मू के यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों की बिना किसी स्वार्थ के सेवा कर रहे हैं। अमरनाथ जाने वाले यात्रियों की सेवा और सुविधा के लिए लंगर (भंडारा) लगाया जाता है।

Niyati Bhandari

Advertising