अमरनाथ यात्रा: भंडारा संगठनों को जिला प्रशासन से शिकायत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2019 - 12:52 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

यात्री निवास जम्मू में श्री शिव शक्ति वैष्णो सेवा मंडल दिल्ली की ओर से अमरनाथ यात्रियों को सुबह का चाय-नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन परोसा जा रहा है। भंडारा संगठन के संस्थापक एवं कोषाध्यक्ष यशपाल शर्मा, अध्यक्ष बनारसी लाल भोला, महासचिव दविन्द्र जौहल और वरिष्ठ उप-प्रधान धनराज गहलोत ने कहा कि इस बार बाबा बर्फानी के भक्तों की संख्या अधिक होने से उनकी जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि उन लोगों का 24वां भंडारा है। उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि जितने अधिक श्रद्धालु आएंगे, उतना अधिक उन्हें भोले के भक्तों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। 

भंडारा संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार 26 जून को उन लोगों को भंडारा लगाने के लिए बुलाया गया और दस्ती परमिशन दिया गया। उन लोगों को 20 हजार रुपए सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाने को कहा जाता है और उन्हें रैडक्रॉस की पर्ची दी जाती है। सिक्योरिटी मनी वापस मांगे जाने पर इंकार किया जाता है। इन लोगों की मांग है कि भंडारा लगाने वालों को कम से कम 15 दिन पहले सूचित किया जाए, ताकि उन्हें तैयारी करने का मौका मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News