अनंतनाग हाईवे पर आई.ई.डी. की सूचना, रोकी अमरनाथ यात्रा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2019 - 12:47 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

श्रीनगर (मजीद): दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग हाईवे पर आई.ई.डी. की सूचना प्राप्त होने के बाद अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। जिले के मीर बाजार इलाके में आई.ई.डी. होने का संदेह जताया जा रहा है, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजैंसियां स्नाइपर डॉग्स के साथ संदेह वाले स्थान पर पहुंच गई हैं। यहां पर सड़क के किनारे एक स्थान पर सेना तलाशी अभियान चला रही है, जहां जमीन खोदी हुई दिख रही है। खोजी कुत्ते इस जगह के आसपास संदिग्ध सामान का पता लगा रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि राज्य पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीमों को तुरंत वस्तु की जांच करने के लिए भेजा गया है। इसके कुछ समय बाद संदिग्ध न मिलने के बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News