अमरनाथ यात्रा: अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति ने की लंगर की व्यवस्था

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2019 - 09:28 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जम्मू (सतीश): अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति जम्मू और कश्मीर की ओर से 30 जून, 2019 से लेकर आज तक रेलवे स्टेशन पर श्री अमरनाथजी यात्रियों के लिए भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। समिति के पास लोक सेवा उपलब्धियों का मिशन है जो संगठन का मूल रूप है। समिति द्वारा चलाया जाने वाला लंगर निरंतर चलता है और देश भर से तीर्थयात्रियों व भक्तों को दिन में तीन बार शुद्ध स्वस्थ भोजन लंगर में मिलता है। आज 24वें दिन महंत बिशन दास जी महाराज ने अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति के राष्ट्रीय समन्वयक पुरुषोत्तम शर्मा और सुनील शर्मा की उपस्थिति में भंडारे का उद्घाटन किया। 

महंत बिशन दास जी महाराज ने जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा इस वार्षिक तीर्थयात्रा को एक सफल आयोजन बनाने के प्रयासों की सराहना की और साथ ही लंगर की व्यवस्था के लिए अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति की भूमिका की भी सराहना की। समिति के राष्ट्रीय समन्वयक सुनील शर्मा ने बताया कि आज भंडारे के 24वें दिन भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में आए यात्रियों ने भोजन ग्रहण किया। इसके अलावा एकादशी और अन्य महत्वपूर्ण त्यौहार-तिथियों पर ‘व्रत’ का पालन करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। 

इस मौके पर राजेश वर्मा, अजय कुमार, हैप्पी शर्मा, निखिल ग्रोवर, रंजय शर्मा, रमेश शर्मा, विशाल शर्मा, देस राज शर्मा, रोहित सैनी व स्वतंत्र बख्शी भी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News