अमरनाथ यात्रा: शेषनाग कैम्प और बैरीनाग से 2 लोगों को एयर लिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2019 - 10:47 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

श्रीनगर/जम्मू (कमल): अमरनाथ यात्रा के दौरान अचानक बीमार हुए एक गुजरात के यात्री और सी.आर.पी.एफ. के अधिकारी को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार को गंभीर रूप से बीमार यात्री विजय राठौर निवासी राजकोट गुजरात को शेषनाग कैंप से एयरलिफ्ट किया गया, जबकि सी.आर.पी.एफ. के ए.एस.आई. फूल कंवर को अचानक तबीयत खराब होने पर बैरीनाग से एयरलिफ्ट किया गया। राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने श्राइन बोर्ड को गंभीर बीमार लोगों को तत्काल विशिष्ट चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।  

लखनपुर से गुजरे 1606 अमरनाथ यात्री
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लखनपुर में अमरनाथ यात्रियों का आना अभी भी जारी है। ये यात्री बम-बम भोले के जयघोष करते हुए लखनपुर से जम्मू के लिए रवाना हो रहे है। लखनपुर में ये अमरनाथ यात्री अपनी रजिस्ट्रेशन करवा कर यात्रा पर आगे बढ़ते हैं। वहीं कई यात्री यहां से मोबाइल सिम कार्ड भी लेते हैं। वहीं यहां उनकी बसें, मैटाडोरों और कारों व ट्रकों आदि पर एक स्टिकर लगाया जाता है, ताकि आगे रास्ते में उन्हें कोई तकलीफ न हो और वे आसानी से अपना रास्ता तय कर सकें। 
विभिन्न लंगर संस्थाएं यहां अमरनाथ यात्रियों का स्वागत कर उन्हें भोजन व चाय पिला रही हैं। आज लखनपुर से सायं 6 बजे तक 1606 यात्री गुजर चुके हैं, जिनमें 978 पुरुष, 609 महिलाएं और 19 बच्चे शामिल थे। 

राजस्थान के अमरनाथ तीर्थयात्री की मौत
मध्य कश्मीर के गंदरबल जिले में स्थित बालटाल आधार शिविर में राजस्थान के अमरनाथ तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई। यात्रा अधिकारी ने बताया कि मृतक तीर्थयात्री का नाम प्रह्लाद राय (63) है तथा वह राजस्थान के रहने वाले थे। यात्रा के दौरान पवित्र गुफा के पास उनकी हृदय गति रुक गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के चिकित्सा शिविर में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके साथ ही 1 जुलाई से शुरू हुई इस वार्षिक यात्रा के दौरान अब तक 2 सेवादारों और यात्रा को सुचारू रखने के लिए तैनात किए गए सुरक्षा बलों के 2 जवानों सहित कुल 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकांश लोगों की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है।

सभी तीर्थयात्रियों के लिए 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तीर्थस्थल की तीर्थयात्रा करने से पहले डॉक्टर से जारी एक फिटनैस प्रमाण पत्र प्राप्त करना आवश्यक है तथा प्रत्येक पंजीकृत यात्री को श्री अमरनाथ मंदिर बोर्ड (एस.ए.एस.बी.) द्वारा 3 लाख रुपए की बीमा सुरक्षा भी प्रदान की जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News