अमरनाथ यात्रा: लखनपुर से गुजरे 1958 अमरनाथ श्रद्धालु

Monday, Jul 22, 2019 - 10:46 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

कठुआ, 21 जुलाई (महाजन): जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में अब भी अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। यह तीर्थ यात्री पवित्र शिवलिंग के दर्शनों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से यहां आते हैं। यहां वे अपनी रजिस्ट्रेशन करवाकर आगे की यात्रा शुरू करते हैं। 

लखनपुर में अपनी रजिस्ट्रेशन के दौरान यात्री चाय पीते हैं और खाना खाते हैं। वहीं लखनपुर में श्रद्धालुओं के वाहनों को पुलिस विभाग द्वारा एक स्टिकर भी लगाया जाता है ताकि आगे रास्ते में उन्हें कोई तकलीफ न हो और वे आसानी से अपना रास्ता तय कर सकें। 

आज उत्तर प्रदेश से सोनू गुज्जर, निकित्त चौहान, अजय शर्मा, अनिल कुमार, अंकित, राज कुमार भाटी, कविता, गीता, सुनीता, नीनू, संदीप, विजय पात्र, शिल्पा, संजय टाइगर, संदीप टाइगर, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र, पुष्पिन्द्र और वीना देवी सहित अन्य यात्री यहां पहुंचे। आज यहां से 1958 यात्री गुजरे हैं जिनमें 1280 पुरुष, 659 महिलाएं, 5 बच्चे और 1 साधु शामिल है।  
 

Niyati Bhandari

Advertising