बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए लखनपुर से गुजरे 806 अमरनाथ यात्री

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 11:27 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

कठुआ (महाजन): जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में अमरनाथ यात्रियों की भीड़ रहती है। इन श्रद्धालुओं का उत्साह अभी भी बराबर बना हुआ है। ये तीर्थयात्री बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं। यात्री लखनपुर में अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद खुशी में भोले का जयघोष करते हैं।

लखनपुर में अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए राजमार्ग पर स्वागती गेट बनाए गए हैं, जिन्हें देख कर ये यात्री अत्यंत प्रसन्न होते हैं। इसके अतिरिक्त अमरनाथ यात्रियों के लिए स्थानीय लोगों द्वारा भोजन व चाय के स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं यात्रियों की बसों, मैटाडोरों, कारों व ट्रकों आदि पर यातायात पुलिस द्वारा स्टिकर भी लगाया जाता है, ताकि आगे रास्ते में उन्हें कोई भी तकलीफ न हो और वे आसानी से अपना रास्ता तय कर सकें। लखनपुर से आज 806 यात्री गुजरे हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News