अमरनाथ यात्रा: लखनपुर में राजमार्ग पर बनाए गए हैं स्वागती गेट

Thursday, Jul 18, 2019 - 01:04 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

कठुआ (महाजन): जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए स्वागती गेट बनाए गए हैं, जिन्हें देखकर यात्री अत्यन्त प्रसन्न हुए। इसके अतिरिक्त वहां विभिन्न अमरनाथ यात्रियों का स्वागत वहां लगे भोजन के स्टॉल वालों व चाय के स्टॉल पर चाय पिला रहे स्थानीय लोगों द्वारा किया गया, जिससे यात्री बहुत प्रसन्न हुए व उनका हौसला बढ़ गया। ये तीर्थ यात्री यहां बम बम भोले के जयघोष लगाते हुए दूर-दराज से आते हैं। 

लखनपुर में अमरनाथ यात्रा के लिए जाने हेतु श्रद्धालुओं में उत्साह अभी भी बराबर बना हुआ है। यात्री जय शंकर और बम-बम भोले का जयघोष करते हुए यहां से गुज़र जाते हैं। लखनपुर में उनकी बसोंं और कारों व मोटरसाइकिलों आदि पर यातायात पुलिस की ओर से एक स्टिकर लगा दिया जाता है, ताकि आगे रास्ते मे उन्हें कोई तकलीफ न हो और वे आसानी से अपना रास्ता तय कर सकें। ये यात्री लखनपुर में अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर जम्मू के लिए रवाना हो जाते हैं। आज लखनपुर से शुरू हुई इस यात्रा में 17 जुलाई को प्रात: 6 से सायं 6 बजे तक 702 यात्री गुजरे, जो 8 बसों और 45 छोटे वाहनों में सवार थे। इनका यहां प्रवेशद्वार पर लोगों द्वारा भरपूर स्वागत किया गया।

Niyati Bhandari

Advertising