श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने लांच किया एप्लीकेशन, जानें कैसे करें Use

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2019 - 04:38 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

श्री अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के लिए गुड न्यूज है की श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को यात्रा के बारे में जानकारी देने के लिए एक एप्लीकेशन लांच की है। इस ऐप को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सरकार के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन ने डिज़ाइन और विकसित किया है।

PunjabKesari Shri Amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले ज़रूर पता होनी चाहिए ये ख़ास बातें (VIDEO)

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सदस्यों ने बताया कि एंड्रायड की इस एप्लीकेशन पर यात्रा को लेकर हर तरह की जानकारी उपलब्ध है। इसमें यात्रा परमिट नंबर डाल कर हर तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इससे यात्रियों को काफी आराम मिलेगा। वे यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से भी बच सकते हैं।

इस ऐप के माध्यम से टिकट से लेकर होटल तक सभी कुछ बुक करवाया जा सकेगा। यात्रा की योजना बनाने से लेकर पवित्र श्राइन गुफा पर क्या-क्या सुख-सुविधाएं मिलेंगी आसानी से जाना जा सकता है। यहां तक की मौसम की जानकारी, ऑनलाइन हेली टिकट बुकिंग के लिए भी लिंक आसानी से मिलेगा। इसके अतिरिक्त ऐप में एसओएस कॉल अलर्ट सिस्टम और यात्रियों को ट्रेक भी किया जा सकता है।

जानें, अमरनाथ गुफा में जीवित कबूतरों का रहस्य (VIDEO)

PunjabKesari Shri Amarnath yatra

गूगल प्ले स्टोर से "श्री अमरनाथजी यात्रा" MeITY, GOI के नाम से डाउनलोड करें। गूगल प्ले स्टोर से भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

PunjabKesari Shri Amarnath yatra


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News