माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में शत चंडी महायज्ञ का श्रीगणेश

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 12:20 PM (IST)

कटड़ा(अमित):नवरात्र पर कटड़ा में श्रद्धालुओं की खूब चहल पहल देखने को मिली। श्रद्धालु श्रद्धाभाव के साथ मां के दर्शनों के लिए प्रस्थान कर रहे थे। मां वैष्णो देवी का भवन भी श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। जानकारी के मुताबिक पहले नवरात्र पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा परिसर में शत चंडी महायज्ञ का श्रीगणेश किया। रंग बिरंगे फूलों व फलों से सजी गुफा परिसर में संत महात्माओं, श्रद्धालुओं और बोर्ड के सदस्यों ने भाग लेकर मंत्रों का उच्चारण किया। रंग बिरंगे फूलों व फलों से सजी गुफा परिसर में संत महात्माओं, श्रद्धालु और बोर्ड के सदस्यों ने भाग लेकर मंत्रों का उच्चारण किया।

शत चंडी महायज्ञ राज्य की शांति व खुशहाली के लिए कराया जा रहा है। राम नवमी पर यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। महायज्ञ के श्रीगणेश के अवसर पर आशीष गर्ग, एडिशनल सीईओ जगदीश सिंह व एसडीएम भवन के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। नवरात्र व शत चंडी महायज्ञ को देखते हुए भवन व आसपास के क्षेत्र को सजाया गया है।

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए बोर्ड ने उचित बंदोबस्त किए हैं। पेयजल की व्यवस्था कराई गई है। बिजली की निरंतर सप्लाई की जा रही है ताकि किसी किस्म की रुकावट न आए। श्री माता वैष्णो देवी धाम के मार्ग में साफ सफाई का अभियान चलाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News