अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहा है प्रशासन द्वारा लगाया गया बोर्ड

Friday, Jul 21, 2017 - 11:26 AM (IST)

पहलगाम: जिला प्रशासन ने यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए कुछ दिन पहले टोकन जारी करने की प्रक्रिया बंद कर दी थी, जिसके चलते टोकन सैंटर संगम हॉल में पूरी तरह काम बंद कर दिया गया था। प्रशासन ने सरस्वती धाम के बाहर टोकन सैंटर संगम जाने के लिए एक बोर्ड लगाया था, जो आज अमरनाथ यात्रियों को भ्रमित कर रहा है। कई यात्री, जिन्हें टोकन सैंटर बंद होने की कोई खबर नहीं है, बोर्ड पढ़ कर सीधे संगम हॉल पहुंच जाते हैं। वहां जाने पर जब श्रद्धालुओं को हकीकत का पता चलता है तो वे वापस लौटते हैं। इस संबंध में कई यात्रियों ने रोष भी जताया है। यात्रियों की मांग है कि या तो बोर्ड ढक दिया जाए या फिर वहां से हटा दिया जाए। 

Advertising