पाकिस्तान द्वारा जारी गोलीबारी में सात लोग घायल

Thursday, Jun 01, 2017 - 01:50 PM (IST)

श्रीनगर : पाकिस्तान ने नापाक हरकत करते हुए गुरूवार सुबह एक बार फिर पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर और मनकोट में अन्धाधुन्ध गोलीबारी की। इस दौरान सात लोगों के जख्मी होने की खबर है जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस गोलीबारी में पाकिस्तान ने 120 एम एम के मोर्टार और बड़े हत्यारों का इस्तेमाल करते हुए रिहायशी और सेना की चौकियों को निशाना बनाया है।

 

जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्तियों को मेंढर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक बी.एस.एफ का एक जवान, दो नागरिक, एक आर्मी का जवान और तीन GREF के बताए जा रहे हैं। GREF के दो मजदूरों की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें जम्मू के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल इन इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

 

Advertising