सीमा जनकल्याण समिति ने विजयदशमी पर किया शस्त्र-पूजन

Wednesday, Oct 05, 2022 - 09:39 PM (IST)

साम्बा : सीमा जनकल्याण समिति द्वारा जिला साम्बा में विजयदशमी के उपलक्ष्य पर सीमावर्ती गांव रेईया, खनवाल में शस्त्र पूजन कार्यक्रम कर आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मास्टर विजय, गिरधारी लाल, स्वर्ण सिंह, तथा अन्य सहयोगी कार्यकर्तायों ने भाग लिया। विजयदशमी के अवसर पर समिति के पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने पूरे रीति रिवाज के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान सभी शस्त्रों पर टीका भी लगाया गया। इस अवसर पर विजय जी ने कहा कि असत्य पर सत्य की सदैव जीत होती है। उन्होंंने विजयदशमी पर शस्त्र-पूजन के महत्व के बारे में बताया और कहा कि शक्ति के बिना राष्ट्र मजबूत नहीं बन सकता है।  

Monika Jamwal

Advertising