सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को आतंकवादी का शव मिला

Tuesday, Oct 01, 2019 - 07:26 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के गांदेरबल जिले के कंगन के जंगल क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों को एक आतंकवादी का शव मिला। इस शव के मिलने के साथ चार दिन के अभियान में मारे गए आतंकियों की संख्या दो हो गई है।



एक सैन्य अधिकारी ने बताया गंगबल इलाके से एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया। यहां पर 28 सितंबर को अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि जारी अभियान में मारे गए आतंकवादियों की संख्या दो हो गई है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस समूह से जुड़ा था। इस बारे में फिलाहाल पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि दोनों पाकिस्तानी नागरिक थे। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 28 सितंबर को एक आतंकवादी मारा गया था।

rajesh kumar

Advertising