उत्तरी कश्मीर में तलाशी अभियान फिर शुरू, दो जवान घायल

Monday, Jun 11, 2018 - 11:28 AM (IST)

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा के जंगलों में सोमवार की सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान फिर से शुरू किया। अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पनार के जंगल में छुपे आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की। इसी दौरान वहां छुपे आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। गोलीबारी में दो जवान घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के भागने के प्रयासों को विफल करने के लिए पूरे जंगल इलाके को सील कर दिया गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी है। दूसरी तरफ सुरक्षा बलों ने केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप भी तलाशी अभियान शुरू किया है। केरन सेक्टर में रविवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरफ से घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गये थे।  
 

kirti

Advertising